Connect with us

मनोरंजन

हिना खान को हुआ स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर, चिंतित हुए फैंस

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – शशिकांत सिंह

टीवी सीरियल की मशहूर अभिनेत्री हिना खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है, इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी है। हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, “हेलो एवरीवन। हाल ही में उड़ी रही अफवाहों को संबोधित करते हुए, मैं आप लोगों के साथ एक जरूरी न्यूज साझा करना चाहती हूं, जो मुझसे प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं। मुझे स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। इस चैलेंजिंग डायग्नोसिस के बावजूद, मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं फिलहाल ठीक हूं।”

Loading...

एक्ट्रेस ने लिखा, “मैं इस बीमारी पर काबू पाने के लिए बहुत मजबूत हूं। मेरा ट्रीटमेंट शुरू हो चुका है और मैं इस बीमारी से उभरने के लिए हर जरूर कदम उठाने को तैयार हूं। इस मुश्किल समय में मैं आप लोगों से सम्मान और प्राइवेसी की प्रार्थना करती हूं। मैं आपके प्यार और ताकत की गहराई से सराहना करती हूं।” हिना खान ने आगे कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मैं जल्दी ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाऊंगी। अभिनेत्री हिना खान ने अपने फैंस से प्रार्थना करते हुए कहा कि मुझे अपनी दुआओं में याद रखना और मुझे खूब सारा आशीर्वाद भेजना।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page