Connect with us

वायरल

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी पीड़ितों की समस्याएं

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह

उपचार के लिए मरीजों को जल्द उपलब्ध कराई जाए आर्थिक सहायता : मुख्यमंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ में पहुंचे। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी परेशानियां सुनाई। सीएम ने प्रत्येक पीड़ितों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के अंदर समस्याओं के समाधान करने का निर्देश दिए।

जनता दर्शन कार्यक्रम में महिलाएं, पुरुष व युवाओं ने अपनी-अपनी समस्याओं से सीएम को अवगत कराया। जनता दर्शन में पुलिस की प्रताड़ना से सम्बंधित शिकायतों को मुख्यमंत्री ने गम्भीरता से लिया। बोले कि पीड़ितों के प्रति पुलिस संवेदनशील रहे और स्थानीय स्तर पर ही सुनवाई सुनिश्चित होती रहे। वहीं उपचार के लिए आर्थिक सहायता के प्रार्थना पत्र भी आए, जिस पर मुख्यमंत्री ने कागजी कार्रवाई कर मरीजों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

इसके अलावा जनता दर्शन में जमीन पर कब्जे की शिकायत को लेकर आए पीड़ितों को भी सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि कहीं भी ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। जमीन कब्जा की शिकायत पर सख्ती बरतते हुए इस पर अंकुश लगाया जाए।

Advertisement

वहीं युवाओं ने भी अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को रूबरू कराया, जिस पर उन्हें भी त्वरित समाधान का आश्वासन मिला। सीएम ने सभी प्रार्थना पत्रों का समय सीमा के अंदर निस्तारण कर पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने का भी निर्देश दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page