Connect with us

वायरल

महिला पुलिसकर्मी पर चढ़ा रील्स का खुमार, विभाग ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। इन दिनों सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। रील्स बनाने को लेकर जहां बच्चे से लेकर युवा तक सभी वर्ग के लोग रील्स बना रहे हैं। इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के कर्मी भी पीछे नहीं है। नियम कानूनों को ताख पर पुलिसकर्मी भी ड्यूटी के दौरान या फिर पुलिस की वर्दी में रील्स बना रहे है।

इसी क्रम में लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात महिला पुलिसकर्मी का रील्स बनाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। महिला पुलिसकर्मी का नाम लक्ष्मी कुमारी बताया जा रहा है। वह हजरतगंज के महिला थाना में तैनात कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात बताई जा रही है।

मामला संज्ञान में आने के बाद इसे यूपी पुलिस के सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन बताया जा रहा है। लखनऊ पुलिस ने इस मामले में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि, “प्रभारी महिला थाना हजरतगंज द्वारा जांच की जा रही है, जांचोपरांत आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।”

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page