पूर्वांचल
19 जून को आयोजित होगी किसान दिवस और सिंचाई बंधु की मीटिंग
Loading...
Loading...
रिपोर्ट – गणपत राय
चंदौली। जिले के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि, शासन से मिले निर्देश के क्रम में प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस व सिंचाई बंधु की बैठक का आयोजन किया जाता है। लोकसभा के चुनाव की वजह से पिछले कुछ महीनो से यह बैठक आयोजित नहीं की जा रही थी।

एक बार फिर से किसान दिवस एवं सिंचाई बंधु की बैठक का आयोजन शुरू किया जा रहा है। चंदौली जिले में 19 जून को किसान दिवस एवं सिंचाई बंधु की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में मुख्य रूप से किसानों के समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया जाएगा और उनके बेहतरी के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रभावी एवं ठोस कदम उठाए जाएंगे।
Continue Reading
