Connect with us

पूर्वांचल

सराहनीय कार्य करने वाले उपनिरीक्षकों को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – गणपत राय

चंदौली। जिले के एसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने सराहनीय कार्य करने वाले उप निरीक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। थाना मुगलसराय क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले उप निरीक्षक अमित सिंह, उप निरीक्षक पूजा कौर और उप निरीक्षक खुशबू यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विगत 15 जून को प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। उन अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में आभूषण व नगदी बरामद हुई थी।

एसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने कहा कि, उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए तथा विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हम सभी को सजकता के साथ समर्पित भाव से कार्य करने की जरूरत है। इसलिए अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों को समय-समय पर उनका मनोबल एवं हौसला अफजाई करने के लिए सम्मानित करते रहेंगे। जिससे अन्य पुलिस अधिकारी,कर्मचारीयों का भी अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा उनका मनोबल बढ़ेगा और सभी पुलिसकर्मी उत्साहित होकर अपना काम ईमानदारी से करेंगे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page