Connect with us

बलिया

अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

Published

on

Loading...
Loading...

शंकरपुर-हनुमानगंज मार्ग पर छोड़हर गांव में हादसा, घायल युवक जिला अस्पताल रेफर

बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शंकरपुर-हनुमानगंज मार्ग पर मंगलवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा छोड़हर गांव में रामजानकी मंदिर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार, ब्रह्माईन (हनुमानगंज) निवासी श्रीभगवान यादव अपने साथी राजकुमार सिंह निवासी श्रीपुर के साथ बाइक से हनुमानगंज जा रहे थे। छोड़हर गांव के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे श्रीभगवान के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीछे बैठे राजकुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद सड़क पर दोनों युवकों को घायल अवस्था में देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायल राजकुमार को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलने पर बांसडीहरोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page