Connect with us

वायरल

हीट स्ट्रोक से दारोगा की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे फेफना थाना क्षेत्र के गंगहरा गांव निवासी बिहार पुलिस में दारोगा के पद पर तैनात रामभजन सिंह की मौत की सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गयी। रविवार को जब उनका शव गांव पहुंचा तो परिवारजन दहाड़े मारकर रोने लगे। देर शाम राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

एसआई रामभजन सिंह नवादा जिला बल अंतर्गत कौआकोल थाना में पदस्थापित थे, जिनकी चुनाव ड्यूटी औरंगाबाद जिले में लगी थी। बताया जा रहा है कि एसआई रामभजन सिंह पुलिस लाइन से रवाना हुए थे, तभी हीट स्ट्रोक की चपेट में आ गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एसआई जिंदगी की जंग हार गए।

Loading...

जैसे ही रामभजन सिंह के मौत की खबर परिजनों को मिली तब कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, यह सूचना जैसे ही गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रामभजन सिंह अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page