Connect with us

वायरल

सड़क दुर्घटना में मां-बेटे समेत पांच की मौत, आठ घायल

Published

on

Loading...
Loading...

फिरोजाबाद। जनपद के राजवली थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को एक रोडवेज बस ने ऑटो रिक्शा और कार में टक्कर मारी। इस हादसे में मां-बेटे समेत पांच लोगों की जान चली गई और जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

एएसपी सिटी सर्वेश मिश्र ने बताया कि, मृतकों की पहचान ऑटो चालक चिलासनी निवासी मोनू, तजापुर निवासी रेनू उनका तीन साल का पुत्र कार्तिक, सत्यनगर निवासी सपना और अनिल कुमार है। जबकि, घायलों में कार सवार वालिस्टर, उनकी पत्नी शशि, बेटा हिमांशु, पुत्रवधू नेहा और ऑटो रिक्शा में बैठा रेनू की तीन माह का बेटा छोटू एवं अन्य लोग घायल हैं।

Loading...

हादसे के वक्त तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई है। कुल मिलाकर इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई और आठ लोग घायल है। फिरोजाबाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page