Connect with us

वायरल

चंदन तस्कर वीरप्पन का एनकाउंटर करने वाले पुलिस अफसर को किया निलम्बित

Published

on

Loading...
Loading...

मशहूर चंदन तस्कर वीरप्पन का एनकाउंटर करके सुर्खियों में आये एएसपी वेल्लादुरई को अब रिटायर होने के ठीक एक दिन पहले निलम्बित कर दिया गया है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की उपाधि से नवाजे गये वेल्लादुरई पर हिरासत में हुई एक मौत के मामले में उन पर एक्शन लिया गया है। तमिलनाडु के गृह विभाग के निलम्बन आदेश में 06 जून, 2013 को शिवगंगा जिले के थिरुपाचेठी में कुमार उर्फ कोक्की कुमार उर्फ रामू की हिरासत में मौत में उसकी संलिप्तता का उल्लेख किया गया है। देर शाम जारी आदेश में कहा गया कि वेल्लादुरई को सेवानिवृत्त होने की अनुमति दी जायेगी, लेकिन राज्य मानवाधिकार आयोग के दो आदेशों के तहत उनके टर्मिनल लाभों में से 5 लाख रुपये काट लिये जायेंगे।

Loading...

एक आदेश में 3 लाख रुपये के मुआवजे की सिफारिश की गयी, जबकि दूसरे आदेश में 2 लाख रुपये मुआवजे के रूप में दिये गये। दोनों आदेश मद्रास हाई कोर्ट में लम्बित एक सम्बन्धित मामले के अंतिम निपटारे की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वेल्लादुरई तब चर्चा में आये थे, जब उन्होंने 2003 में मरीना बीच पर हिस्ट्रीशीटर अयोध्याकुप्पम वीरमणि की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page