Connect with us

वाराणसी

स्वर्ण व्यवसायी अनजान व्यक्ति से ना खरीदें सोना-चांदी, अपने प्रतिष्ठानों में लगवाएं सीसीटीवी कैमरा : कमिश्नर मोहित अग्रवाल

Published

on

Loading...
Loading...

कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

वाराणसी। शहर में मंगलवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों व व्यापारियों के साथ बैठक की गई। सीपी ने इस दौरान बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, चुनाव में लगे आचार संहिता के मद्देनजर कोई भी व्यापारी 50,000 से ज्यादा की रकम लेकर ना चले। 50 हजार रुपये से अधिक कैश कैरी करने पर अपने साथ चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित डॉक्यूमेन्ट (पहचान पत्र, लेन-देन से सम्बन्धित प्रमाण, यूज का प्रूफ) रखें, मांगे जाने पर जाँच अधिकारी के समक्ष रखना होगा। यदि किसी के पास 10 लाख रुपये से अधिक कैश‌ हो तो उसे जाँच के लिए आयकर विभाग को सूचित किया जायेगा।

इसके अलावा उन्होंने स्वर्ण व्यवसायी से कहा कि, ‌अन्जान व्यक्तियों से सोने-चाँदी की खरीद न करें एवं संदिग्ध प्रतीत होने वाले ऐसे व्यक्तियों के संदर्भ में तत्काल पुलिस को सूचना दें। व्यवसायीगण अपने प्रतिष्ठान/दुकान के सामने अतिक्रमण न करें व अपने वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही खड़ी करें। सभी व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठानों व घरों के सामने इस प्रकर से सीसीटीवी लगाये कि सड़क से दुकान में प्रवेश करने वाले व्यक्ति का चेहरा व गाड़ी कैप्चर हो जाये। आप सभी व्यापारीगण अपने स्थानीय थानाध्यक्ष का मोबाइल नम्बर अपने पास रखें व जाम आदि की सूचनाओं से उन्हें अवगत करायें।

इस बैठक के दौरान व्यापारियों ने जब बताया कि, जानकारी के अभाव में पार्किंग, नो पार्किंग, वन वे आदि में चालान हो जाते हैं, तब पुलिस आयुक्त ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि, इसके दृष्टिगत नगर निगम / पीडब्ल्यूडी आदि सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर निर्धारित स्थानों पर पार्किंग, नो पार्किंग, वन वे आदि के साइन बोर्ड लगाये जायेंगे। जल्द ही टाइमर वाले ट्रैफिक सिग्नल लगाने के लिए ट्रैफिक विभाग को निर्देशित किया जायेगा। आप सभी व्यापारीगण यातायात व्यवस्था के लिए प्रत्येक चौराहों के लिए बनाये गये सलाहकार कमेटी में शामिल हो व उसमें अपनी सक्रिय भूमिका निभाये।

इस बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था एस. चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन मनीष कुमार शांडिल्य, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन श्याम नारायण सिंह, पुलिस उपायुक्त यातायात हृदेश कुमार, सहित व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement

इस गोष्ठी में वाराणसी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, महामंत्री कविन्द्र जायसवाल, वाराणसी युवा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय गुप्ता, पड़ाव व्यापार मण्डल महामंत्री बृजमणि मिश्रा, वाराणसी स्वर्ण व्यापार मण्डल के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सेठ, बरेका व्यापार मण्डल की संरक्षिका योगिता तिवारी, वाराणसी महिला व्यापार मण्डल के अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, वाराणसी व्यापार मण्डल के संरक्षक विजय कपूर एवं व्यापार मण्डल के मीडिया हेड डॉ रमेश पाण्डेय आदि ने प्रतिभाग किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page