Connect with us

वाराणसी

त्रिलोक महाबीर हनुमान जी का हुआ भव्य श्रृंगार, भक्तिमय हुआ पराड़कर स्मृति भवन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पराड़कर स्मृति भवन स्थित श्री श्री 1008 त्रिलोक महाबीर हनुमान जी के जन्मोत्सव पर भव्य श्रृंगार सम्पन्न हुआ। शुभारम्भ सुंदरकाण्ड से हुआ। इस अवसर पर हनुमान जी का चमेली के तेल से लेपन कर अंगवस्त्रम पहनाकर भव्य आरती एवं लड्डू, चना व हलवा का भोग पं. काशी नाथ तिवारी द्वारा किया गया। मंदिर को फूल, माला, अशोक की पत्तियों से भव्य सजावट की गयी।

इसी क्रम में भजनों की कर्ण प्रिय प्रस्तुति हुई तदंतर भण्डारे का आयोजन देर रात्रि तक चलता रहा। आयोजन में रामू साव, दिनेश मोदनवाल, एवं राजेश गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर रामू साह, राजेश गुप्ता दिनेश, प्रेम कुमार, राजेन्द्र यादव, शिव कुमार यादव, राजीव चौरसिया, संदीप साह, अशोक साह, रुद्र मोदनवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page