Connect with us

वाराणसी

दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के काजीसराय क्षेत्र में रविवार की रात बरात का इंतजार कर रही दुल्हन को उस समय झटका लगा जब उसका होने वाला जीवनसाथी दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार हो गया।

जानकारी के अनुसार, सारनाथ थाने की पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक युवती को शादी का झांसा देकर 4 सालों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। लेकिन उसने शादी कहीं और करने की पहले से ही योजना बना ली थी। लेकिन बाद में जब दुल्हन और परिजनों को दूल्हे की इस करतूत की जानकारी हुई तो सभी हक्के-बक्के हो गए।

गिरफ्तार हुए आरोपी का नाम गोविंद कुमार पटेल है जो बिजली विभाग में संविदा कर्मी के पोस्ट पर काम करता है और वह रुस्तमपुर का रहने वाला है। जब शादी वाले दिन लड़की पक्ष को दूल्हे की इस करतूत की जानकारी हुई तब रात में ही दुल्हन के परिजन सारनाथ थाने पहुंचे जहां उन्होंने (होने वाली दुल्हन ने) इस शादी से इनकार कर दिया।

इस मामले में पीड़ित युवती ने गोविंद के खिलाफ सारनाथ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले की जांच कर युवक से पूछताछ करने के बाद उसे गिरफ्तार करते हुए सोमवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। वहीं इस घटना के बाद युवती के परिजन ने अपने बेटी को काफी हिम्मत दिया और कहा कि, यदि शादी हो गई होती तो उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद हो जाती।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page