Connect with us

वाराणसी

ट्रैवल संचालक के घर चोरों ने किया हाथ साफ

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के शिवपुर अंतर्गत होलापुर निवासी ट्रैवल संचालक अखिलेश सिंह 19 अप्रैल को सुबह आजमगढ़ अपने साढू के लड़के के विवाह में शामिल होने परिवार के साथ गए थे और घर पर सिर्फ़ उनका पुत्र कृष्ण कुमार ही था।

उसी दिन रात के लगभग 8:30 बजे कृष्ण अपने दोस्त के बहन की विवाह में शामिल होने शिवपुर स्थित वैवाहिक लॉन में चला गया था। रात 9:30 बजे जब वह वापस अपने घर आया तो उसने देखा की मेन गेट के ताले सहित अंदर के कमरों का भी ताला टूटा हुआ था।

Loading...

अलमारी एवं अन्य कमरों में से रखें सोने के चेन, मंगलसूत्र, एक जोड़ी कंगन, पायल, करधनी और 60,000 नगद चोर उठा ले गए। कृष्ण कुमार ने घटना की तत्काल जानकारी शिवपुर पुलिस को दिया। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस एवं डॉग स्क्वायड ने छानबीन शुरू किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page