Connect with us

पूर्वांचल

सुल्तानपुर : एसओ ने वकील से किया अभद्रता, एसपी से मिल कार्रवाई की मांग पर अड़े बार एसोसिएशन के पदाधिकारी

Published

on

Loading...
Loading...

जिले में करौंदीकला एसओ पर अधिवक्ता से अभद्रता, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग व थाने में गलत व्यवहार किए जाने का आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़ित अधिवक्ता ने बार एसोसिएशन सचिव से शिकायत की,जिस पर अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी सोमेन बर्मा से मिला और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया।

बार सचिव आत्ममणि मिश्रा ने बताया कि, अधिवक्ता भारत नाथ रविवार को करौंदीकला थाने पर अपने मुवक्किल के बुलाने पर गए थे। जहां एसओ अकरम खान ने उनके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता किया। यही नहीं थाने में अधिवक्ता का जूता उतरवाकर उनसे मोबाइल लेकर उनके साथ एक आरोपी के जैसा सलूक किया गया। उन्होंने इस संबंध में एसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग किया है। साथ ही ये भी कहा है कि थाने में सीसीटीवी लगा है जिसका अवलोकन किया जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

Loading...

वहीं पीड़ित अधिवक्ता भारत नाथ ने बताया कि मेरे मुवक्किल नंदू ने थानाक्षेत्र में अपने पट्टे की ज़मीन पर छप्पर रख लिया था। विपक्षी चैतू ने थाने पर इसकी शिकायत किया था तो एसओ ने दोनों पक्ष को रविवार को थाने पर बुलाया। नंदू ने हमें बुलाया कि आप पेपर लेकर आ जाए कि इसी गाटे से सटे ज़मीन का वाद चल रहा है और सारे दस्तावेज हमारे पास ही हैं। अधिवक्ता ने बताया कि जब हम थाने पहुंचे तो एसओ ने हमारे साथ अभद्रता करते हुए जाति सूचक शब्द कहे और कस्टडी में लिया। शाम को हमें थाने से रिहा किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page