पूर्वांचल
बीजेपी ने महिला सशक्तिकरण का मिसाल देकर चंदौली की इस महिला को दिया राज्यसभा का टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने नारी सशक्तिकरण का परिचय देते हुए चंदौली की मुगलसराय ( पीडीडीयू) विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रहीं साधना सिंह को भाजपा ने राज्यसभा का टिकट दिया है। जैसे ही साधना सिंह के राज्यसभा के लिए नामित होने की सूचना मिली तो उनके समर्थकों के साथ-साथ चंदौलीवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पार्टी के फैसले पर साधना ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, बीजेपी अपने कार्यकर्ता का सम्मान करना जानती है।

साधना सिंह चंदौली जिला मुख्यालय के बबुरी रोड की निवासी हैं। राजनीति में आने से पहले व्यापारी संगठनों से जुड़कर उनके लिए काम किया करतीं थीं। 2017 में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में उन्हे मुगलसराय विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया। इस चुनाव में उन्होने जीत हासिल की थी। साधना सिंह को इसका लाभ भी मिला। उन्हें पार्टी ने राज्यसभा का टिकट दे दिया है।
साधना सिंह ने बताया कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने हमेशा कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा आत्मसात किया है। इसी के चलते उन्हें पार्टी के द्वारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया हैं। उन्होंने इसके लिए मोदी सरकार का आभार जताया है।
