Connect with us

अपराध

गाजीपुर : ग्राम प्रधान के चाचा की गोली मारकर हत्या, पुलिस अधीक्षक ने दिया बदमाशों के शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले में बदमाशों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। बुधवार की दोपहर नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्हीं कला गांव के पास बदमाशों ने गोली मारकर सपा नेता व ग्राम प्रधान की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना से नाराज लोगों ने गाजीपुर- वाराणसी मार्ग को जाम कर दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन पर करीब पौने चार बजे जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक अमलधारी यादव (40) परिवार के साथ गाजीपुर शहर के भुतहियाटांड स्थित शिवपुरी कालोनी में किराए के मकान में रहते थे। आज सुबह वह बच्चों की फीस जमा करने के लिए सेंट जांस स्कूल गये थे। वहां से बुलेट से अतरसुआ स्थित घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में ही बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अमलधारी यादव को उपचार के लिए न्यू पीएचसी लेकर आए जहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने सैदपुर सीएचसी रेफर कर दिया। वहां भी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में अमलधारी यादव की मौत हो गई।

मृतक अमलधारी यादव के बड़े भाई राम नगीना यादव ने थाने में चार नामजद विशाल पासी, उसके दो लड़के धर्मपाल व सत्यपाल पासी, विनय राय गांव सिहोरी,थाना नन्दगंज तथा दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page