Connect with us

Uncategorized

रोड़ पर न दौड़े ओवरलोड वाहन, विभागीय अधिकारी करें नियमानुसार सख्त कार्यवाही : जिलाधिकारी

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति/लोक निर्माण विभाग के सड़कों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया कि समस्त विद्यालयो के वाहन फिटनेस की जॉच एवं चालक का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण योजनाबद्व तरीके से कराये तथा सभी व्यवसायिक वाहनो का फिटनेस की जॉच कराई जाये। बिना पंजिकृत वाहनों का चेकिंग कराकर नियमानुसार कार्यवाही किया जाये। किसी भी दशा में बिना फिटनेस के किसी भी स्कूलों द्वारा वाहनों का संचालन न हो अन्यथा वाहन के साथ संबंधित स्कूल पर भी कठोर कार्यवाही की जायेगी।

ओवर लोंडिग, गलत नम्बर प्लेट बिना एचएसआरपी लगे वाहन, सडक के किनारे खडे अवैध वाहनो एवं रेट्रोरिफलेक्टिव टेप की चेंकिग किया जाये। साथ ही ब्लैक स्पाट को चिन्हित करते हुए उस पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करे। लोक निर्माण विभाग के सड़को की समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर निर्माण कार्य में धीमी गति प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था पर निर्धारित अर्थ दण्ड लगाने का निर्देश अधिoअभिo पीडब्ल्यूडी को दिया। साथ ही कार्यदाई संस्था को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

Loading...

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी , सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page