Connect with us

Uncategorized

जयन्ती पर याद किये गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (चहनियां) : रामगढ़ में मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती और जय हिन्द सेवा संस्था का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि आनन्द तिवारी, धनंजय सिंह, लक्ष्मण प्रजापति, प्रभुनारायण सिंह लल्ला द्वारा बाबा कीनाराम व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तैल चित्र पर माल्यार्पण व धूप दीप प्रज्जवलित करके किया गया। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद लोक गीत गायक प्रमोद लाल यादव ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि आनंद तिवारी ने कहा कि, आजादी के दिवानों की फौज तैयार करने वाले नेताजी सिर्फ फौजी ही नहीं बल्कि एक ब्रिलिएन्ट स्कालर भी थे। आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने इसे सिद्ध भी किया था। तो वहीं लोकनाथ महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह ने कहा कि, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को नमन करना और उनके जन्म दिन व पुण्य तिथि पर समारोह आयोजित कराना अति महत्वपूर्ण व प्रशंसनीय कार्य है। कार्यक्रम के दौरान जय हिन्द सेवा संस्था के अध्यक्ष अरविन्द यादव ने शहीद सैनिकों के परिजनों, पूर्व सैनिकों, पत्र प्रतिनिधियों, समाज सेवियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Loading...

कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह मुन्ना, चिंतामणि तिवारी, श्रवण यादव प्रधान, जीऊत चौरसिया, रामकृपाल सिंह, प्रवीण सिंह बुलेट, सुभाष यादव बीडीसी, दीपक शर्मा, दिलीप कुमार, विनोद यादव, रविकांत गौड़, बंटी मौर्य, दीपक यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। संचालन सीताराम यादव धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष अरविन्द यादव ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page