Connect with us

वाराणसी

वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में राजभाषा सप्ताह का शुभारम्भ एवं मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी; वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के भारतेन्दु सभा कक्ष में राजभाषा सप्ताह का शुभारम्भ एवं मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया । इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) रोशन लाल यादव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एण्ड वैगन) अनुभव पाठक,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) पंकज केशरवानी,मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार,मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव,सहायक वाणिज्य प्रबंधक- प्रशांत कुमार,सहायक परिचालन प्रबंधक (सामान्य) संजय गुप्ता,सहायक संरक्षा आयुक्त अभिषेक कुमार समेत वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एव संसाधन प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी नवनीत कुमार वर्मा एवं स्टेशन राजभाषा समिति के सदस्यगण समेत मंडलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा की हिंदी दिवस के अवसर पर राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की इस बैठक आप सभी का स्वागत है । जैसा कि आप जानते हैं कि 14 सितंबर, 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था । इसी उपलक्ष्य में पूर्व की भांति इस वर्ष भी राजभाषा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा हैं वास्तविकता तो यह है कि राजभाषा हिंदी से जुड़ने या इसे याद करने का कार्य कोई एक दिन नहीं होना चाहिए बल्कि वर्ष पर्यंत लगाव या जुड़ाव बना रहना चाहिए । केवल कार्यालयी कार्यों में ही नहीं बल्कि जीवन के प्रत्येक कार्य में हिंदी का ही प्रयोग किया जाना चाहिए क्योंकि इसी से हमारी पहचान बनती हैं हमें राजभाषा हिंदी का प्रयोग करते हुए गर्व की अनुभूति भी होना चाहिए।
आज इस समिति के सदस्यों के बीच एक राजभाषा संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया हैं। साथ ही हमारे कर्मचारी बंधुओं की भी इसमें सहभागिता लिए 15सितम्बर को हिंदी निबंध प्रतियोगिता एवं 19 सितम्बर को हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा 20सितम्बर को हिंदी वाक् प्रतियोगिता का भी आयोजन इसी सभाकक्ष में किया जा रहा हैं। सप्ताह का समापन पुरस्कार वितरण एवं संगोष्ठी के साथ 22सितम्बर को किया जाएगा । मुझे आशा हैं कि आगामी कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए आप सभी अपने अधीनस्थ कार्मिकों को प्रेरित करेंगे तथा साथ ही राजभाषा प्रयोग को भी नई ऊंचाई प्रदान करने में योगदान देंगे ।
आज की बैठक में राजभाषा बैठक के अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) रोशन लाल यादव ने कहा सर्वप्रथम में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित राजभाषा सप्ताह के अंतर्गत मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की इस बैठक में आप सभी का हार्दिक स्वागत करता हूँ। राजभाषा प्रयोग की दृष्टि से निःसंदेह वाराणसी मंडल का कार्य सराहनीय है, लेकिन अब इससे आगे बढ़कर तकनीकी विषयों पर मौलिक पुस्तकें लिखे जाने की जरूरत है। हमारे मंडल के अधिकारी तकनीकी ज्ञान में जितने सक्षम हैं, हिंदी की जानकारी भी उतनी ही अच्छी है। इस दिशा में आप सफलतापूर्वक कार्य कर सकते हैं। इस तरह के लेखन की शुरुआत मंडल की पत्रिका ‘काशी प्रतिबिंब’ में लेखन के साथ कर सकते हैं।
यह समय तीव्र परिवर्तन एवं तकनीकी विकास का है। मेरा आग्रह है कि आप सभी परिवर्तन के क्रम में राजभाषा का प्रयोग बनाए रखें। वेबसाइट, ई.मेल एवं ई-ऑफिस में गूगल इनपुट के माध्यम से हिंदी का प्रयोग बढ़ाएं। इसके साथ ही 22सितम्बर को राजभाषा सप्ताह समापन समारोह के अवसर पर एक संगोष्ठी तथा पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया है। आप स्वयं तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अवश्य पधारें। उम्मीद हैं कि इस दिशा में आप सभी का सहयोग हमेशा मिलता रहेगा और हमारा मंडल राजभाषा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा ।
इसके पूर्व सभी का स्वागत करते हुए राजभाषा अधिकारी नवनीत कुमार वर्मा ने गृह मंत्री एवं रेल मंत्री द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर जारी संदेशों का वाचन किया तथा राजभाषा पर सुझावों पर विस्तृत चर्चा की और सुधार के बारे में बताया । इस बैठक के दौरान राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गयी ,पिछली कार्यान्वयन समिति की बैठक के कार्यवृन्त की पुष्टि की गयी तथा अगली बैठक हेतु सुझाव लिए गये ।
इस अवसर पर राजभाषा हिंदी सभी के हृदय तक पहुंचे, सभी को स्पर्श करें, इसके ध्यातव्य के लिए आज इस समिति के सदस्यों एवं मंडलीय अधिकारियों की एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मंडल कार्यालय पर कार्यरत अधिकारियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।
समारोह का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन राजभाषा अधिकारी नवनीत कुमार वर्मा ने किया ।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page