Connect with us

धर्म-कर्म

विश्वनाथ मंदिर में मंत्रोचार से बटुकों ने, तो डमरु दल ने डमरु बजा कर किया मॉरीशस के प्रधानमंत्री का स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

दशाश्वमेध घाट पर अपने ससुर के अस्थि लेकर पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री, पिंडदान कर अस्थि का विसर्जन किया

बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन भी किया

काशी पहुंचने पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री का हुआ भव्य स्वागत

सांस्कृतिक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से, तो स्कूली बच्चों ने भारत एवं मॉरीशस के राष्ट्रीय ध्वज हाथों में ले, उन्हें लहरा कर किया स्वागत

Advertisement

स्वागत से अभिभूत रहे मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनॉथ

  वाराणसी। अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को वाराणसी पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री 

प्रविंद जुगनॉथ दशाश्वमेध घाट पर अपने ससुर के अस्थि को लेकर पहुंचे। दशाश्वमेध घाट पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री वैदिक विधि विधान से पिंडदान कर मणिकर्णिका घाट पर अस्थियों का विसर्जन किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मॉरीशस के पीएम दशश्वमेध घाट पर पहुंचे, जहां तीन ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पिंडदान करवाया। 
मॉरीशस के प्रधानमंत्री सपत्निक बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन भी किया। कॉरिडोर में उन्होंने फोटो भी खिंचवाई। विधिवत दर्शन पूजन के पश्चात श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने काष्ट का मॉडल उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया। मंदिर परिसर में 60 बटुकों ने मंत्रोचार तथा डमरु दल में डमरु बजा कर स्वागत किया।
सोमवार को वाराणसी बाबतपुर पहुंच कर वहां से सड़क मार्ग द्वारा आगमन मार्गों पर मारीशस के प्रधानमंत्री का सांस्कृतिक दलों के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उनका भव्य स्वागत किया गया। मार्ग पर स्कूली बच्चों ने भारत एवं मॉरीशस के राष्ट्रीय ध्वज हाथों में ले, उन्हें लहरा कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। ताज होटल में मॉरीशस के प्रधानमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने स्वागत किया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री स्वागत से अभिभूत रहे। वही मंगलवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page