Connect with us

वाराणसी

लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम ने किया नकबजनी की घटना का सफल अनावरण, दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0234/2023 धारा 457,380,411,414 भादवि से संबंधित अभियुक्तगण अभिषेक प्रजापति उर्फ कल्लू पुत्र राजेश प्रजापति नि0-म०न० सा 4/18 सी दौलतपुर उसरा पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी व संदीप जायसवाल पुत्र स्व0 जवाहर लाल जायसवाल निवासी सा0 4/67 C9 दौलतपुर पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी को दौलतपुर उसरा पाण्डेयपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गये पीली व सफेद धातु के आभूषण व बर्तनों को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page