Connect with us

गोरखपुर

खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में चला GDA का बुलडोजर

Published

on

Loading...
Loading...

अतिक्रमण हटने से 24 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण का रास्ता साफ, अवैध कब्जे पर प्रवर्तन टीम ने की कार्रवाई

गोरखपुर। विकास प्राधिकरण (GDA) की महात्वाकांक्षी खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने योजना के तहत अर्जित जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण हटने के बाद अब 24 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

नोटिस के बाद भी नहीं हटाया कब्जा

GDA अधिकारियों के अनुसार योजना के विकास कार्यों के मार्ग में अतिक्रमण किया गया था। अतिक्रमण करने वालों को पहले ही नोटिस देकर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया।

सबरू यादव और जवाहर यादव पर अतिक्रमण का आरोप

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि GDA की ओर से अर्जित जमीन पर सबरू यादव और जवाहर यादव द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था। इसके चलते योजना के तहत प्रस्तावित महत्वपूर्ण 24 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण प्रभावित हो रहा था। इससे पहले इसी योजना में एक अन्य निर्माण को ध्वस्त कर 18 मीटर चौड़े मार्ग से भी अतिक्रमण हटाया गया था।

प्रवर्तन टीम ने की कार्रवाई

अतिक्रमण ध्वस्त करने वाली टीम का नेतृत्व मुख्य अभियंता किशन सिंह और अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप ने किया। टीम में सहायक अभियंता एके तायल, धर्मेश, अवर अभियंता प्रभात कुमार, राकेश कुमार, संदीप सोनी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। GDA की ओर से अवैध प्लॉटिंग और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page