Connect with us

वाराणसी

नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नगर आयुक्त द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा जोनल अधिकारी वरूणा पार जोन संजय तिवारी के नेतृत्व में, कर्नल राघवेंद्र नाथ मौर्य प्रभारी प्रवर्तन दल और उनकी टीम के साथ पुलिस क्यू आर टी के सहयोग से ताज होटल के सामने से लेकर नदेसर, जेपी मेहता, कचहरी, सर्किट हाउस, संत अतुलानंद, शिवपुर, तरना ब्रिज होते हुए हरहुआ, टीएफसी वापस भोजूबीर, तक प्रमुख सचिव (ऊ. प्र.) के वाराणसी सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम भ्रमण के दृष्टिगत जोनल अधिकारी भेलू पुर जोन जितेन्द्र आनंद के नेतृत्व में ट्रामा सेंटर से सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम तक उपरोक्त सभी मार्गों पर भ्रमण कर घोषणा करते हुए सघन अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं :- अवैध रूप से लावारिस हालात में रखे गए ठेले, काउंटर इत्यादि सामान को सड़क और पटरी से हटवाया गया। कुछ का सामान भी जब्त किया गया। पूरे इलाके में घोषणा कर सभी दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवा कर सड़क और पटरी खाली करवाया गया l मार्ग में जितने भी वेंडर मार्ग को अवरुद्ध कर सड़क पर वेंडिंग कर रहे थे सभी को सड़क से हटवा कर नजदीकी वेंडिंग जोन में व्यवस्थित किया गया l G-20 सम्मेलन के दृष्टिगत सभी को साफ़ सफाई और सहयोग के लिए घोषणा कर सूचना प्रसारित किया गया। सामने घाट मार्ग में अवैध रूप झुग्गियाँ, झोपड़े बना कर रहने वालों को मार्ग से हटवा कर सभी झुग्गियाँ खुलवा दिया गया साथ ही जितने भी गुमटी मार्ग /पटरी पर अवैध रूप से रखा गया था सभी को हटवा कर मार्ग पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त करवाया गया l अभियान के दौरान एक गाड़ी अतिक्रमित सामान ज़ब्त किया गया। उपरोक्त मार्ग पर अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले वेंडर और दुकानदारों का प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त करते हुए जुर्माना भी किया गया। कैंट स्थित विजयनगर मार्केट में नगर निगम की लीज पर दी गई जमीन पर अवैध निर्माण हो रहा था जिसको नायब तहसीलदार शेषनाथ यादव की उपस्थिति में प्रवर्तन दल के सहयोग से दोनों मकान पर ताला लगवाया गया।
कुल जुर्माना राशि रुपया 7900 मात्र प्लास्टिक जुर्माना 7900 प्लास्टिक वजन 8 Kg वसूला गया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page