Connect with us

वाराणसी

प्रो. पुरूषोत्तम अग्रवाल को मिलेगा इस वर्ष पं.कमलापति त्रिपाठी राष्ट्रीय सम्मान

Published

on

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी: तीन सितंबर को प्रति वर्ष होने वाले परम्परागत पं.कमलापति त्रिपाठी जयन्ती समारोह में पत्रकारिता या साहित्य के क्षेत्र में एक लाख रुपए की पुरस्कार धनराशि के साथ दिया वाला पं. कमलापति त्रिपाठी राष्ट्रीय सम्मान इस वर्ष सुप्रसिद्ध साहित्यकार, संघ लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य एवं जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर प्रो.पुरुषोत्तम अग्रवाल को प्रदान किया जायेगा। पं.कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन की ओर से हर साल काशी से दिये जाने वाले उक्त प्रशस्त राष्ट्रीय सम्मान का निर्णय फाउंडेशन अध्यक्ष श्री राजेशपति त्रिपाठी की अध्यक्षता में फाउंडेशन की चयन समिति ने किया।

तीन सितम्बर को औरंगाबाद में आयोजित हो रहे इस वर्ष के पं. कमलापति त्रिपाठी की 118 वीं जयन्ती समारोह में उक्त सम्मान ग्रहण करने के लिये काशी आ रहे प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल समारोह में “पं.नेहरू की धर्म नीति” विषय पर एक विशेष व्याख्यान भी देंगे। यहां उल्लेखनीय है कि सुप्रसिद्ध लेखक पं.जवाहर लाल नेहरू के कई भाषा एवं अनेक संस्करणों में छपे ग्रंथ “भारत की खोज” के “भारत माता की जय” शीर्षक अध्याय में स्थापित भारत माता और भारतीय राष्ट्रवाद की समावेशी अवधारणा की बुनियाद पर प्रो.अग्रवाल का विगत वर्ष प्रकाशित ग्रंथ “कौन हैं भारत माता” भरपूर चर्चित हुआ है।

उल्लेखनीय है कि पं.कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया गया एक लाख का उक्त राष्ट्रीय पुरस्कार पत्रकारिता एवं साहित्य क्षेत्र में उल्लेखनीय सर्जनात्मक योगदान के लिये दिया जाता रहा है। अब तक वह श्रीमती मृणाल पान्डेय, स्व. विनोद दुआ, पुण्य प्रसून बाजपेयी, प्रो.काशीनाथ सिंह आदि को राष्ट्रीय स्तर पर एकल रूप से तथा क्षेत्रीय स्तर पर सर्वश्री ब्रजेश मिश्र, विजय विनीत, पवन जायसवाल, प्रदीप कुमार, ए.के. लारी, कृष्णदेव नारायन राय, राजीव ओझा, सरोज सिन्हा, श्रावणी भट्टाचार्य आदि को सामूहिक रूप में दिया जा चुका है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page