वाराणसी
गंगा में एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा पानी
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। गंगा के जलस्तर में पिछले दो दिनों से लगातार वृद्धि हो रही है। गंगा में एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। गुरुवार की सुबह जलस्तर 64.54 मीटर रिकार्ड किया गया। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है।
पिछले दिनों गंगा के जलस्तर में गिरावट आ रही थी। इससे तटवर्ती इलाके के लोग राहत महसूस कर रहे थे। हालांकि घाटों से पानी पूरी तरह से उतरा नहीं था। इसी बीच जलस्तर फिर बढ़ने लगा। इससे तटवर्ती इलाके के लोग सशंकित हो गए हैं।
जल पुलिस और एनडीआरएफ के जवानों ने घाटों पर निगरानी और चक्रमण कर रहे हैं|
Continue Reading
