वाराणसी
चन्द्रमा की सतह पर चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग भारत का गौरव – अजय राय
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने एक वक्तव्य में कहा है कि चन्द्रमा की सतह पर चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग भारत का गौरव है। इसे इसरो की वैज्ञानिक प्रगति की गौरवशाली उपलब्धि बताते हुये उन्होंने कहा है कि चौवन वर्षों की इसरो की वैज्ञानिक साधना से भरी उसकी विकास यात्रा की इस महान उपलब्धि पर पूरे भारत को गर्व है। इस अभियान पर कार्यरत इसरो प्रोजेक्ट टीम के वैज्ञानिकों, इसरो के सभी पदाधिकारियों और विक्रम साराभाई से चली आ रही उसकी वैज्ञानिक विरासत को हम सेल्यूट करते हैं। गौरव के इस मौके पर देशवासियों को बधाई।
Continue Reading
