वाराणसी
शहर की सुन्दरता तथा छवि धूमिल कर रहे अनुपयोगी तारों के जंजाल/बंडल को ही नगर निगम द्वारा हटवाया गया-अपर नगर आयुक्त
Loading...
Loading...
वाराणसी। अपर नगर आयुक्त, नगर निगम ने बताया कि पक्का महाल के सौन्दर्यीकरण हेतु अन्डरग्राउन्ड केबिलिंग का कार्य आईपीडीएस योजना के अन्तर्गत समस्त उपभोक्ता केबिल/यूटी/एचटी लाइन को अण्डरग्राउन्ड किया गया, परन्तु उक्त क्षेत्रों में लगाये गये हेरिटेज भवनों से केबिल आपरेटर/डिस इत्यादि द्वारा बिना किसी अनुमति के विभिन्न प्रकार के तारों/केबिलों को बेतरतीब तरीके से पोलों तथा मकानों के सामने से लटकते हुये ले गये हैं, जिससे शहर की सुन्दरता तथा छवि धूमिल करते हैं तथा अनुपयोगी तारों के जंजाल/बंडल को ही नगर निगम द्वारा हटवाया गया।
उन्होंने बताया कि नेटवर्क से सम्बन्धित केबिल को न तो काटा गया न ही हटाया गया तथा समस्त नेटवर्क आपरेटर को अपने केबिल को सुव्यवस्थित किये जाने हेतु सहयोग प्रदान किया गया। इस समबन्ध में नगर निगम द्वारा अनुपायोगी तारों को विद्युत पोलों से हटाये जाने हेतु विभिन्न माध्यमों से केबिल आपरेटरों को सूचित भी किया गया, जिसके पश्चात नगर निगम द्वारा उक्त अनुपायोगी तारों के जंजाल/बंडल को हटाया गया।
Continue Reading
