वाराणसी
नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना
वाराणसी: अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार आदेश से, ज़ोनल वरुणापार प्रमिता सिंह, नायब तेह्सीलदार शिवपुर शालिनी सिंह की उपस्थित में, प्रवर्तन दल टीम लीडर कैप्टन जय मूरत यादव और पूरी टीम और अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव, यातायात पुलिस उपनिरीक्षक देवा नंद बरनवाल तथा पुलिस QRT तथा एस आई सुधाकर राय एस एच ओ सारनाथ थाना और उनकी पुलिस बल के सहयोग से सारनाथ हवेलिया चौराहा पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान के कुछ मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं: –
दुकानदारों द्वारा किए गए तमाम स्थाई (चबूतरा, साइन बोर्ड, टिन शेड इत्यादि ) /अस्थाई अतिक्रमण हटवा कर पूरे इलाके की सड़क और पटरी खाली करवाया गया।
उपरोक्त अभियान के दौरान अत्याधिक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों कुछ अतिक्रमित सामान ज़ब्त कर लिया गया। अतिक्रमण 24 घंटे में स्वयम से हटाने के लिये अतिक्रमण कर्ताओं को जुर्माना किया गया।
कज्जाकपुरा हिंदुस्तान पैट्रोलियम पंप के सामने गली से अतिक्रमण हटाया गया।
तेलियाना से प्राप्त शिकायत गली में निर्माण करने के संबंध में मौके पर पहुंचकर काम को रुकवा दिया गया और भवन स्वामी को कागजात के साथ नगर निगम ऑफिस बुलाया गया जिससे कि कागजात की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा सके।
मछोदरी से प्राप्त शिकायत बिरला हॉस्पिटल के सामने अतिक्रमण की सूचना पर मौके पर पहुंचकर हॉस्पिटल के सामने से सभी प्रकार के अतिक्रमण को हटवा दिया गया।
जालपा देवी से प्राप्त शिकायत रोड के ऊपर ठेला लगाकर अतिक्रमण के संदर्भ में अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ और प्रवर्तन दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर ठेला को हटवा दिया गया।
सिगरा सोनिया से प्राप्त शिकायत गुजराती गली में अतिक्रमण करने के संबंध में मौके पर पहुंचकर गली को खाली करवा दिया गया।
जोनल अधिकारी प्रमिता सिंह के नेतृत्व में वरुणा पार जोन के गिलट बाजार क्षेत्र में 20 दुकानों को सीज करवा दिया गया और लगभग रु3,84,000/- गृह कर वसूल किया गया।
8.कुल जुर्माना राशि रुपया रु3,800 वसूला गया।
