वाराणसी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पांच कांग्रेसजनों को पीसीसी सदस्य नामित किया गया
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
Varanasi: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी वाराणसी प्रजानाथ शर्मा,बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, एनएसयूआई व युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर तक कार्य कर चुके प्रो.अनिल उपाध्याय, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव,वक्फ शेख मोहम्मद अली हजी दरगाह फातमान के वक्फ मुतवल्ली सैय्यद अब्बास रिजवी सफक ,वरिष्ट कांग्रेसी ,राजेन्द्र सेठ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पीसीसी सदस्य नामित किया गया है।





इनलोगो के मनोनय पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ,अनुराधा यादव,मनीष मोरोलिया, मनीष चौबे, राजेश गुप्ता,तरंग सेठ,रोहित दुबे,मयंक चौबे,चंचल शर्मा,अनुभव राय ,परवेज खान,व अन्य कांग्रेसजनों में हर्ष व्यक्त किया।
