Connect with us

अपराध

लोहता में लाखों की चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

चोरों ने कमरे का ताला तोडकर नगदी सहित गहने पर हाथ साफ किया

Loading...

रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह
Varanasi: लोहता थाना क्षेत्र के.भिट्ठलपुर गांव में मंगलवार की बीती रात चोरों ने कमरे का ताला तोडकर एक लाख के गहने सहित नगदी चोर उठा ले गये। पीडित ने घटना की लिखित सूचना कोटवां चौकी पर दे दिया है।
भिट्ठलपुर गांव के निवासी बबलू पटेल ने बताया की उनका पूरा परिवार एक कमरे.में सो रहा था। बीती रात में चोरो ने बगल के कमरे का ताला तोडकर अंदर घुसे कमरे.में.रखा बडे बाक्स का ताला तोडकर उसमे.रखे एक सूटकेस को निकाल.कर उसमे.रखा.नथूनी,सीकडी, लरी, मांग टिका, सहित डेढ लाख .नगद उठा ले गये। सुबह जब पीड़ित सोकर उठे तो.कमरे का दरवाजा खुला देखकर आश्चर्य चकित हो गया अंदर गये.तो सारा सामान.बिखरा पड़ा था। और सूटकेस एक तरफ फेका था। पीड़ित बबलू ने बताया की चोरी की गई गहने की कीमत लाखो के लगभग की है। सूचना पाकर पुलिस मौके पहुंची और मुआयना करके.वापस चली आई। लोहता में बड़ी छोटी चोरियां हो रही है लोहता पुलिस आज तक किसी भी बड़ी चोरी घटनाओं की पर्दाफाश नहीं कर पाई। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है ग्रामीणों का कहना है रात में पुलिस क्षेत्र में गस्त नहीं करती है इसलिए घटनाएं ज्यादा हो रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page