Connect with us

वाराणसी

चौरहट क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्धव सिंह “सोनू” ने किया उद्घाटन, 8 विकेट से सैयदराजा ने मैच जीता

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

चंदौली। चौरहट क्रिकेट एसोसिएशन यूनिटी ट्राफी 2023 के तत्वावधान में पड़ाव स्थित अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम के निकट चौरहट गांव में सोमवार से क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि आजमगढ़, लालगंज ब्लाक के ब्लाक प्रमुख संरक्षक उद्धव सिंह उर्फ सोनू सिंह व विशिष्ट अतिथि हिन्द एसोसिएट् के निर्देशक ठेकेदार शाहिद सलीम व खुर्शीद प्रधान ने फीता काटकर बैटिंग करके खेल का शुभारम्भ करने के बाद खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इससे पूर्व आयोजना समिति के लोगों ने अतिथियों का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत व सम्मान किया।

खिलाड़ीयो एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उद्धव सिंह सोनू ने कहा कि खेल को खेलों की भावना से खेलना चाहिए। हार व जीत खेलों का अभिन्न हिस्सा है। जीत से खिलाड़ियों को अति उत्साहित तथा हार से निराश नहीं होना चाहिए। वहीं आयोजन समिति को भी सभी टीमों को उचित व्यवहार के साथ खिलाना चाहिए जिससे आपसी प्रेमभाव बढ़े।

विशिष्ट अतिथि ठेकेदार शाहिद सलीम ने कहा कि आज के समय में क्रिकेट पूरे विश्व के लोगों की पसंद है आज क्रिकेट के मैदान में जो नौजवान अपनी किस्मत को आजमाने का काम कर रहा है वह आने वाले समय में जरूर जनपद और अपने प्रदेश का नाम रोशन करने का काम करेगा। विशिष्ट अतिथि खुर्शीद प्रधान ने कहा कि खेल के मैदान में हर खिलाड़ी के अंदर सिर्फ और सिर्फ खेल की भावना होनी चाहिए क्योंकि हार और जीत तो एक ही सिक्के के दो पहलू हैं ,आज खेल से ही मनुष्य के शारीरिक और मानसिक विकास का होना संभव है क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।

विशिष्ट अतिथि शाहिद सलीम ने टास कराकर मैच शुरू कराया। क्रिकेट प्रतियोगिता रौशन स्पोर्टिंग क्लब मलोखर व सैयदराजा एलेवन स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। जिसमें रौशन स्पोर्टिंग क्लब मलोखर ने 12 ओवर में 67 रन बनाया। वही सैयदराजा एलेवन स्पोर्टिंग क्लब ने 7 ओवर में 68 रन बनाकर 8 विकेट से उद्घाटन मैच जीत लिया। जीती हुई टीम सैयदराजा एलेवन स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी राहुल को समाजसेवी शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने मैच आफ द मैच देकर उनका सम्मान कर मुबारकबाद दी।

Advertisement

इस मौके पर अध्यक्ष सद्दाम अवसर सिद्दीकी, उपाध्यक्ष चन्दन वर्मा, कोषाध्यक्ष नदीम सिद्दीकी, मंत्री राहुल पटेल, सचिव सुरेंद्र पटेल, महासचिव केशव पटेल, जावेद खान पूर्व प्रधान, शब्बीर सोमारू, सलाहू भाई, गजनफर खान पूर्व प्रधान, वहीद अहमद, शहबाज खान आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page