अपराध
सहायक पुलिस आयुक्त भेलपुर के नेतृत्व में थाना पुलिस भेलपुर द्वारा देह व्यापार के 8 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने व लगातार हो रही आपराधिक घटना का अनावरण हेतु पुलिस आयुक्त के आदेश के अनुपालन के क्रम व पुलिस उपायुक्त काशी जोन के मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर तथा पुलिस बल के साथ जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि न्यूकालोनी पटिया स्थित शकुन्तला राय के आवास संख्या एन-9/38 एफ, जी 2 में अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालन हो रहा है। इस सूचना पर विश्वास कर सहायक पुलिस आयुक्त सर्कित भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर मय पुलिस बल के न्यूकालोनी पटिया स्थित शकुन्तला राय के आवास संख्या एन-9:38 एफ, जी 2 के मकान से अवैध देह व्यापार करने वाले 108 नफर अभियुक्तगण को पकड़ा गया जिनमें 04 पुरूष अभियुक्तगण 01. राहुल जायसवाल पुत्र अरुण कुमार जायसवाल निवासी एन 13/104 निराला नगर थाना सिगरा जनपद वाराणसी उम्र 21 वर्ष 02. शिव चन्द्र केसरी पुत्र श्री सत्य नारायण केसरी निवासी एन 2/208 सुन्दरपुर थाना चितईपुर जनपद वाराणसी उम्र 29 वर्ष 03 तजिन्दर सिंह पुत्र स्व0 तिरिलोक सिंह निवासी मिरानपुरा टांडा अम्बेडकर नगर हाल पता शिवपुरवा जयप्रकाश नगर किराये का मकान (मकान मालिक राजू) थाना सिगरा जनपद वाराणसी उम्र 50 वर्ष 04. कवलजीत सिंह स्व0 साहब सिंह निवासी लाईन बजार कठिराव रोड थाना लाईन बाजार जौनपुर हाल पता महमूरगंज थाना भेलूपुर कमि) वाराणसी उम्र 42 वर्ष व 04 महिला अभियुक्तागण है। जिनको मौके के गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया। उपरोक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0069/2023 धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
