Connect with us

वाराणसी

नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा चलाया गया अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुपालनार्थ से चंदुआ सट्टी को व्यवस्थित करते हुए तमाम सब्जी विक्रेताओं को सड़क से हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया साथ ही अजय जायसवाल नामक वेंडर की गुमटी सिगरा मार्ग से हटवा कर चंदुआ सट्टी स्थित वेंडिंग जोन में विस्थापित करवाया गया l
मैदागिन स्थित टाउन हाल के सामने नगर निगम द्वारा पूर्व में आवंटित की गई दुकानों के विस्थापन हेतु राजस्व दुकान लिपिक शिव चरण और उनकी टीम के साथ मौके पर पहुंच घोषणा करते हुए सभी दुकानदारों को सूचित किया गया कि पुरानी दुकानों को खाली कर नव आवंटित दुकानों में शिफ़्ट हो जाएं l राजस्व लिपिक नवनीत नवनीत द्वारा प्राप्त अवैध वसूली की सूचना पर विशेसर गंज स्थित बड़ा नं. 5 स्थित स्टैंड में हो रही अवैध वसूली को रुकवा दिया गया साथ ही घोषणा कर सार्वजनिक सूचना प्रसारित किया गया कि बगैर रसीद लिए किसी भी प्रकार का भुगतान ना करें l डाफी क्षेत्र के अशोक पुरम कॉलोनी से प्राप्त शिकायत को निस्तारित करते हुए भवन निर्माण कार्य रुकवा दिया गया और भवन स्वामी जितेन्द्र यादव को ज़मीनी दस्तावेजों के साथ नगर निगम राजस्व कार्यालय बुलाया गया ताकि आवश्यक जाँच कर अग्रिम कारवाई किया जा सके I ट्रामा सेंटर से संत रविदास मंदिर तक घोषणा करते हुए सघन अतिक्रमण अभियान चलाते हुए मार्ग से सभी वेंडरों को हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया l रविन्द्र पुरी क्षेत्र से प्राप्त रजिस्टर्ड शिकायत पत्र को संज्ञान में लेते हुए गुरु धाम स्थित रेणुका मंदिर परिसर के चारों तरफ़ घोषणा कर सड़क और पटरी खाली करवाया गया l पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में फार्मासिस्ट अमर नाथ द्विवेदी और उनकी टीम के साथ मिल कर जैतपुरा एवं लंका क्षेत्रों में अवैध पशु पालन /डेयरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए कुल 13 गाएं ज़ब्त कर कांजी हाउस भेजा गया l उपरोक्त अभियान के दौरान अत्याधिक अतिक्रमण करने वाले कुछ दुकानदारों का लगभग 01 गाड़ी अतिक्रमित सामान ज़ब्त कर लिया गया साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक का ईस्तेमाल करने वाले दुकानदारों /वेंडरों से प्लास्टिक के थैले ज़ब्त जुर्माना भी किया गया l कुल जुर्माना राशि 3,000 रू. वसूला गया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page