अपराध
सिंधोरा पुलिस ने इंजन चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक डीजल इंजन बरामद
वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व मे थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा मुखबिर से सूचना प्राप्त पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 18/2023 धारा 457,413 भा0द0वि0 से संबंधित अभियुक्त अभियुक्त पांचू यादव उर्फ अमित यादव तथा रितेश गुप्ता ग्राम महगांव के पोखरे से कुछ दूरी से गिरफ्तार कर कब्जे से उक्त मुकदमे से संबंधित एक डीजल इंजन व सॉफ्टिंग पुल्ली बरामद किया गया । थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा उक्त मुकदमे में धारा 411,413 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त पांचू यादव उर्फ अमित यादव ने बताया कि – “हम लोग मिलकर यह इंजन व साफ्टिंग पुल्ली 02 दिन पहले रात्रि में दिनदासपुर गांव के पम्पिंग सेट के कमरे से ताला तोड़कर चोरी किये थे जिसे अपने साथी के गाड़ी टाटा इन्द्रा V10 लोडर से ले जाकर छिपाये थे। मौके से आज इसे कबाड़ी रितेश गुप्ता को बेच रहे थे” । अभियुक्त रितेश गुप्ता ने बताया कि – “मेरी कबाड़ी की दुकान है, इंजन चोरी का होने के कारण कम दाम में खरीदकर ऊँचे दाम में बेचता हूँ, आज इसे खरीदने के लिये आया था”।
