वाराणसी
महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी का जन्मदिन शक्ति पाठ कर कम्बल वितरण कर मनाया गया
वाराणसी: महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी का जन्मदिन अस्सी स्तिथी नवदुर्गा मन्दिर में विधि विधान से शक्ति पाठ करके मनाया गया व मुमुक्षु भवन में डंडी स्वामीजनो व बुजर्ग माताओ जरूरतमंदों में बीच कम्बल वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय जी उपस्थिति रहे
कार्यक्रम का अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया
कार्यक्रम का संचालन व संयोजन प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा व महानगर महासचिव विकास दुबे ने किया
प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा की हमलोगों की नेता राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का आज जन्मदिन है आज काशी की पावन धरती पर नवदुर्गा मन्दिर में शक्ति पाठ पूजन करके हम कांग्रेसजनो ने उनका जन्मदिन मनाया हम उनके उत्तम स्वास्थ व दीर्घायु होने की कामना करते है।साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करते है की आदरणीया प्रियंका गाँधी जी को शक्ति व ऊर्जा प्रदान करे जिससे वह गरीब,शोषित वंचितों को लड़ाई को मजबूती से लड़े व अन्याय के विरुद्ध मजबूती से खड़ी रहे।
महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा की प्रियंका गाँधी के जन्मदिन पर प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय जी के निर्देशानुसार मुमुक्षु भवन में डंडी स्वामी,बुजुर्ग माताओ व जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरित किया गया।हम सब कांग्रेसजन प्रियंका गाँधी के उत्तम स्वास्थ की कामना करते है।
कार्यक्रम में :- सर्वश्री प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय,जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, दुर्गाप्रसाद गुप्ता,फसाहत हुसैन बाबू,डॉ राजेश गुप्ता,मनीष मोरोलिया, अशोक सिंह,विकास दुबे,चंचल शर्मा,हसन मेहदी कब्बन,तरंग सेठ,प्रमोद वर्मा,श्रवण गुप्ता,रोहित दुबे,किशन यादव,अनुभव राय,मित्तल साहनी,छांगुर गुप्ता,सतीश कसेरा,गुरु यादव,आकाश कन्नौजिया,रामजी गुप्ता,नवीन पतवानि,आदि बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थिति रहे।
