Connect with us

धर्म-कर्म

काशी में श्रद्धालु कर रहे हैं दर्शन पूजन, मंदिरों में लगी व्रती महिलाओं की कतार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। “धर्म की नगरी काशी में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर, सोनारपुरा स्थित चिंतामणि गणेश मंदिर, दुर्गाकुंड स्थित दुर्गविनायक गणेश मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन पूजन कर रहे हैं। लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर में सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतार लगी हुई है। श्रद्धालु भगवान गणेश को लड्डू, मोदक, तिल के लड्डू एवं धूप चढ़ाकर दर्शन पूजन कर रहे हैं। सभी व्रत महिलाएं भगवान गणेश का दर्शन करके अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना कर रही है। इस अवसर पर बड़ा गणेश मंदिर के पंडित राम नाथ दुबे ने बताया कि आज प्रातः काल भोर में 3:00 बजे भगवान गणेश का भव्य श्रृंगार करके पंचामृत से स्नान कराकर भव्य आरती पूजन करके बाबा का कपाट आज 4:00 से भक्तों के लिए खुल गया है।

Loading...

गणेश चतुर्थी का बहुत महत्व होता है। इस दिन व्रत, पूजा पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वही चिंतामणि गणेश के महंत सुब्बाराव शास्त्री ने कहा कि गणेश चतुर्थी का विशेष मान होता है। महिलाएं पुत्र प्राप्ति के एवं धन वैभव के लिए आज निर्जला व्रत रखती हैं। सच्चे मन से पूजा करने पर भक्तों की मनोकामनाएं प्रभु गणेश पूर्ण करते हैं। आज मंगलवार का दिन और गणेश चतुर्थी का पर्व हो जाने के कारण इस पर्व का और भी महत्व बढ़ जाता है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ है। हम सभी को सुगम दर्शन करा रहे हैं। वहीं श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन एवं सुरक्षा की दृष्टि से वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस लगातार गश्त और निगरानी कर रही है एवं मंदिरों में सुरक्षा में लगी हुई है।”

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page