Connect with us

वाराणसी

रेलवे प्रशासन ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी ; मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी रामाश्रय पाण्डेय ने छपरा-सीवान-भटनी रेल खण्ड का संरक्षा निरीक्षण कर संरक्षित परिचालनिक व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्टेशनों,ब्लॉक खण्डों एवं रेलवे ट्रैक की साफ सफाई का भी संज्ञान लिया तदनुसार संबंधित को दिशा निर्देश दिया । इस अवसर पर उनके साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक(प्रशासन) राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम ऋषि श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ए पी सिंह,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एण्ड वैगन) एस पी सिंह,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(Enhm) आलोक केशरवानी,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर द्वितीय यशवीर सिंह,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(कर्षण) आर एन सिंह,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(ऑपरेशन) ए के श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला, जन सम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पाण्डेय सेफ्टी निरीक्षण के दौरान छपरा-सीवान रेल खण्ड के स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए अपनी निरीक्षण स्पेशल से सायं भटनी जं स्टेशन पहुँचे और भटनी स्टेशन का व्यापक संरक्षा निरीक्षण किया।
उन्होंने भटनी जं पर संरक्षा उपकरणों के अनुरक्षण रजिस्टर,यात्री प्रतीक्षालय, स्टेशन पैनल,रिले रूम चाभी हस्तांतरण रजिस्टर,सतर्कता आदेश पंजिका,ब्लॉक यंत्र,स्टेशन भवन,प्लेटफार्म तथा सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबन्धक ने संरक्षा श्रेणी से जुड़े कर्मचारियों का सक्षमता प्रमाणन एवं पीरियाडिक मेडिकल जाँच रिपोर्ट का अवलोकन किया । इसके अतिरिक्त उन्होंने स्टेशन पर स्थित कार्यलयों,वेण्डिंग स्टालों एवं उपलब्ध शौचालयों साफ-सफाई देखी तथा संबंधित को निर्देश दिया ।

Loading...

निरीक्षण के क्रम में इसके पूर्व मंडल रेल प्रबंधक ने छपरा जं, टेकनिवास, कोपा सम्होता,दाऊदपुर, एकमां, महेन्द्रनाथ हाल्ट, दुरौंधा, चैनवां,पचरुखी,सीवान,जीरादेई, बनकटा, मैरवां, भाटपाररानी, स्टेशनों का निरीक्षण कर स्टेशनों पर संरक्षा से जुड़े उपकरणों यथा केबल वायरिंग,पॉइंट एण्ड क्रासिंग तथा सेफ्टी गियर के मेंटेनेंस रजीस्टर, संरक्षा उपकरणों के अनुरक्षण रजिस्टर,यात्री प्रतीक्षालय, स्टेशन पैनल, एक स्टेशन एक उत्पाद के अंतर्गत लगे स्टालों,यात्री सुख सुविधाओं एवं साफ-सफाई का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने दाऊदपुर स्टेशन के दूसरे छोर पर अप्रोच रोड बनाने,एकमां स्टेशन पर 24 कोचों के अनुरूप प्लेटफार्म सं 01 के निर्माण कार्य तथा महेन्द्र नाथ हाल्ट पर निर्माणाधीन पैदल उपरिगामी पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया । इसके साथ ही उक्त सभी स्टेशनों पर दैनिक साफ-सफाई का निरीक्षण कर सम्बंधित को निर्देश दिया। इसके साथ ही उक्त स्टेशनों के स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विभिन्न मांग को सुना और इस बावत युक्ति युक्त मांगों पर उचित निर्णय लेने का अस्वासन दिया ।
मंडल रेल प्रबंधक ने छपरा-सीवान रेल खण्ड में स्थित समपार फाटकों का भी सेफ्टी निरीक्षण कर संरक्षा के सभी मानदंडों का परीक्षण किया साथ ही गेट मैनों का संरक्षा ज्ञान भी परखा । उन्होंने गेट मैनों को नसीहत दी की रेल परिचालन के दौरान संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें।
इस दौरान मंडल रेल प्रबन्धक ने संरक्षा श्रेणी से जुड़े कर्मचारियों का सक्षमता प्रमाणन एवं पीरियाडिक मेडिकल जाँच रिपोर्ट का अवलोकन किया तथा संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों को प्रापर विश्राम एवं नियमित पुनश्चर्या प्रशिक्षण दिए जाने पर बल दिया ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page