Connect with us

वाराणसी

प्रदुषण फ़ैलाने एवं धूम्रपान करने वाले लोगों के खिलाफ रेलवे स्टेशनों पर हुआ जाँच एवं जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी : भारतीय रेलवे द्वारा निर्देशित स्वच्छ रेल –स्वच्छ भारत अभियान के उपलक्ष्य में 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर,2022 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” चलाया जा रहा है । इसी क्रम में वाराणसी मंडल पर इस पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़े के क्रम में Anti Littering Campaign दिवस मनाया गया जिसमें मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय द्वारा नामित अधिकारीयों एवं टीम द्वारा रेल पटरियों,स्टेशन परिसर आदि स्थानों पर खुले में शौच को रोकने हेतु अभियान चलाया गया और स्टेशनों और उसके आस पास में गंदगी फैलाने वालों पर अर्थ दण्ड का प्रावधान कर रोका गया । आज चलाये गए अभियान में नामित अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं निरीक्षकों द्वारा प्रदुषण फ़ैलाने वाले एवं धूम्रपान करने वाले लोगों के खिलाफ रेलवे स्टेशनों पर जाँच एवं जुर्माना अभियान चलाया गया ।
इसी क्रम में बनारस स्टेशन पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने हेतु पर्यावरण और हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग के सौजन्य से सूती झोलों (Cotton handbags ) का वितरण यात्रियों में किया गया। हैण्ड बैगों का वितरण स्टेशन एवं स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों में मंडल यांत्रिक इंजीनियर, कोचिंग डिपो अधिकारी ,सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर एवं सुपरवाइजरों द्वारा किया गया ।
स्वछता पखवाड़े के अंर्तगत आज वाराणसी मंडल के बनारस, वाराणसी सिटी,गाजीपुर सिटी, बलिया, आजमगढ़, बेल्थरा रोड, सीवान, छपरा, भटनी एवं सलेमपुर स्टेशनों के स्टेशन परिसर में स्थित फूड स्टॉलों, वेंडरों तथा स्टेशन के सराउन्डिंग एरिया में उपलब्ध भोजनालय एवं खाद्य पदार्थो की दुकानों की साफ-सफाई , ड्रेनेज सिस्टम तथा कूद पात्र की जाँच की गई और गंदगी मिलने पर चालान काटा गया ।
इस दौरान स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में साफ-सफाई की उपयोगिता तथा गन्दगी से होने वाले नुकसान पर यात्री जनता में पम्फलेट बांटे गये। आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति स्वउत्प्रेरित होने एवं जागरूक रहने हेतु प्रचार-प्रसार की दृष्टि से स्टेशनों पर ऑडियो/ वीडियो संदेशों के माध्यम से आम जन को जागरूक किया जा रहा है ।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page