Connect with us

पूर्वांचल

योगेश्वर श्रीकृष्ण के छठी महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया गया

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर| जमालपुर विकास खण्ड के बहुआर ग्राम में लीलाधर श्री कृष्ण के छठी महोत्सव में जहां रामायण गान व बंधाई गीत सोहर के साथ योगेश्वर श्रीकृष्ण के महा आरती के समय सैकड़ों लोगों ने आरती व गोविन्द जय जय गोपाल जय जय राधा रमण हरि गोविन्द जय जय के नारे से सम्पूर्ण क्षेत्र गोविन्द मय हुआ|
गोविन्द के महा प्रसाद भण्डारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर रात्रि में कवि सम्मेलन का आनन्द लिया|
रात्रि में ग्रामीण साहित्य जागरण मंच के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर के कवियों के साथ कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया मंच संचालन मिथिलेश गहमरी के द्वारा कवि सम्मेलन की अध्यक्षता हरिवंश सिंह बवाल के उपस्थित में हुआ जहां कवि डॉ बद्री विशाल ,नागेश साडिल्य , राजेश राजू, डंडा बनारसी,राज बनारसी, नरसिंह साहसी,बन्धु पाल बन्धु,लोकनाथ त्रिपाठी अनपढ़, विभा सिंह, यथार्थ विष्णु, धर्मदेव चंचल, प्रमोद कुमार निर्मल, सन्तोष कुमार धूर्त, संतोष पाण्डेय निर्भिक,मनोज द्विवेदी मधुर, प्रमोद,अलियार प्रधान,नवल श्रीवास्तव आदि कवियों के द्वारा लीलाधर श्री कृष्ण के छठी कार्यक्रम में कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि जगदीश राय के द्वारा कवि सम्मेलन का शुभारम्भ किया गया ग्रामीण साहित्य जागरण मंच के अध्यक्ष डॉ पुर्णेन्दु मिश्र, उपाध्यक्ष रविशंकर त्रिपाठी, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह की अगुवाई में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया श्रोतागण में अशोक दिक्षित,पारस मिश्रा, रामधारी मिश्र, पवन श्रीवास्तव,सान्तनू, शिवानंद, प्रमोद विश्वकर्मा, गरीब दास,इन्द्रजीत सिंह संजय पाण्डेय, विनय सिंह,रमेश विश्वकर्मा, कन्हैया मिश्र, अमित श्रीवास्तव, राहुल केशरी, कमलेश केशरी, शिवनाथ सिंह, हिला विश्वकर्मा, प्रशांत त्रिपाठी, अर्थ, गर्व आदि श्रोतागण के द्वारा कवि सम्मेलन का आनन्द लिया गया|
सभी भक्तों के द्वारा लीलाधर श्री कृष्ण के जय घोष के साथ सम्पूर्ण क्षेत्र आनन्दित हो गया|

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page