Connect with us

भदोही

ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर आरपीएफ का विशेष अभियान, 80 लोगों पर कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

अनधिकृत प्रवेश करने वाले 20 वाहनों का चालान, अवैध गतिविधियों पर कसा शिकंजा

रेलवे परिसर में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगा अर्थदंड, अभियान रहेगा जारी

भदोही। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) प्रयागराज रामबाग ने विशेष अभियान चलाकर रेलवे परिसर में अनधिकृत प्रवेश और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान 20 वाहनों सहित करीब 80 लोगों के विरुद्ध चालान कर अर्थदंड लगाया गया।

आरपीएफ के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक डी.एस. यादव के नेतृत्व में पिछले तीन दिनों से क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्टेशन परिसर में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले वाहनों, अवैध वेंडरों, स्टेशन परिसर में गंदगी एवं अव्यवस्था फैलाने वालों, महिला एवं दिव्यांग कोच में अनधिकृत यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

जन विश्वास (संशोधित) अधिनियम-2026 के तहत कार्रवाई

ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर अनधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले 20 वाहनों का जन विश्वास (संशोधित) अधिनियम-2026 के तहत चालान किया गया। इसके अलावा रेलवे अधिनियम और जन विश्वास अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 80 लोगों पर कार्रवाई करते हुए अर्थदंड वसूला गया।

Advertisement

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से रेलवे को राजस्व की भी उल्लेखनीय प्राप्ति हुई है।

यात्रियों से नियमों के पालन की अपील

आरपीएफ ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, स्टेशन परिसर में अनुशासन बनाए रखने और रेलवे नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे रेलवे नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनियमितता की सूचना तत्काल आरपीएफ को दें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page