Connect with us

गाजीपुर

दबंगई के आरोप में 25 साल पुरानी गली का निकास बंद करने की शिकायत

Published

on

Loading...
Loading...

ईंट, बालू और सीमेंट से रास्ता बंद करने का आरोप

गाजीपुर/सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र की मां कामाख्या धाम चौकी अंतर्गत करहियां पूरब हरिजन बस्ती में 25 साल पुरानी गली का निकास बंद किए जाने का मामला सामने आया है। मोहल्ले की मूंगा देवी का आरोप है कि सत्येंद्र राम पुत्र धर्मराज राम द्वारा ईंट, बालू और सीमेंट से गली को बंद किया जा रहा है।

पहले से रास्ता होने का दावा

मूंगा देवी के अनुसार, उक्त गली पहले से मौके पर मौजूद है और इसी रास्ते से उनका आवागमन होता है। उन्होंने कई बार गहमर कोतवाली और कामाख्या धाम चौकी में शिकायत की, लेकिन आरोप है कि ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब गली बंद किए जाने से उनके परिवार के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है।

मारपीट और मोबाइल छीनने का भी आरोप

मूंगा देवी ने आरोप लगाया कि पूर्व में उनके और उनकी दो बेटियों के साथ मारपीट कर घायल किया गया तथा मोबाइल भी छीन लिया गया था। इस संबंध में गहमर कोतवाली और चौकी में लिखित तहरीर देने की बात कही गई है। उनका आरोप है कि आए दिन सत्येंद्र राम के परिवार की ओर से गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं होती हैं।

112 पर सूचना के बाद दोनों पक्ष चौकी पहुंचे

मूंगा देवी ने गुरुवार को गली बंद किए जाने की सूचना पुलिस के 112 नंबर पर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कामाख्या धाम चौकी पर बुलाया। मूंगा देवी ने पुलिस से गली का रास्ता खुलवाने और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

मामले में लगाए गए आरोप

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page