भदोही
मिशन शक्ति 5.0 के तहत भदोही पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को सुरक्षा, कानून और साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी
हेल्पलाइन नंबरों, यूपीकॉप ऐप और महिला अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
भदोही। मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत शनिवार को भदोही पुलिस ने जनपदभर में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और पुलिस सेवाओं के उपयोग के संबंध में जागरूक किया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
साइबर अपराधों और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
पुलिस ने महिलाओं को **181 (महिला हेल
