Connect with us

वाराणसी

विधिक सचिव ने केन्द्रीय कारागार का किया साप्ताहिक निरीक्षण

Published

on

बन्दी से वार्ता कर उनकी समस्या सुना तथा निवारण हेतु अधीक्षक को निर्देशित किया

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

   वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जनपद न्यायाधीश डा०अजय कृष्ण विश्वेश के आदेशानुसार मंगलवार को केन्द्रीय कारागार का साप्ताहिक निरीक्षण विधिक सचिव कुमुद लता त्रिपाठी ने किया। निरीक्षण के दौरान उपमहानिरीक्षक कारागार अरविन्द कुमार सिंह, जेलर सुबेदार यादव उपस्थित रहे। 
  विधिक सचिव कुमुद लता त्रिपाठी ने बताया कि केन्द्रीय कारागार में कुल 1408 बन्दी निरूद्ध है।

जिसमें से 01 बन्दी आईएमएस, बीएचयू में भर्ती है। विधिक सचिव ने बैरक, चिकित्सालंय, फर्नीचर, कारखाना, सिलाई केन्द्र, पाठशाला, आयुर्वेद बागीचा व
लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया। बन्दी से वार्ता के दौरान उनकी समस्या को सुना गया तथा उसका निवारण करने हेतु अधीक्षक को निर्देशित किया गया। बन्दियों से उनकी दिनचर्या के विषय मे विस्तार पूर्वक बातचीत की गयी। बन्दियों द्वारा बताया गया कि उन्हें समय-समय से नाश्ता, खाना उपलब्ध हो जाता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page