Connect with us

वाराणसी

सिंधोरा शव स्थल पर लगा सोलर लाइट, ग्रामीणों में खुशी

Published

on

Loading...
Loading...

उमाशंकर जायसवाल की पहल पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह के सहयोग से हुई व्यवस्था, लोगों ने जताया आभार

पिंडरा, वाराणसी। सिंधोरा थाना के पास स्थित शव स्थल पर भाजपा नेता रहे उमाशंकर जायसवाल की पहल पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह के सहयोग से सोलर लाइट लगाई गई। सोलर लाइट लगने से स्थानीय ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताते हुए विधायक डॉ. अवधेश सिंह और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

सामाजिक कार्यों के लिए याद किए जाएंगे उमाशंकर

ग्रामीणों ने कहा कि उमाशंकर जायसवाल आज उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनके सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनकी पहल पर शव स्थल पर प्रकाश की व्यवस्था होने से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी।

अंधेरे से मिलेगी राहत

ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय शव स्थल पर अंधेरा रहने से लोगों को काफी परेशानी होती थी। सोलर लाइट लगने के बाद अब रात में यहां आने-जाने और अन्य आवश्यक कार्यों में लोगों को सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर राम प्रवेश मिश्रा उर्फ झगड़ू, सहकारी समिति अध्यक्ष राजेश सिंह, समाजसेवी गुलाम मोहम्मद, सुनील चौबे, सिंधोरा उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष धनंजय मोदनवाल उर्फ सोनू, सुरेंद्र गुप्ता, निशांत जायसवाल, विनोद जायसवाल, शिवकुमार गुप्ता, अबरार अहमद सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page