Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर में स्थापित होंगी 4,460 दुर्गा प्रतिमाएं, तेज DJ पर होगी कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, कृत्रिम तालाबों में होगा प्रतिमा विसर्जन; संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहेगा अतिरिक्त पुलिस बल

गोरखपुर। आगामी शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शांतिपूर्ण और सकुशल आयोजन के लिए पुलिस लाइन सभागार में डीएम दीपक मीणा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी मौजूद रहे।

जिले में स्थापित होंगी 4,460 प्रतिमाएं

प्रशासन के अनुसार इस बार जिले में कुल 4,460 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इनमें शहरी क्षेत्र में 1,465 और ग्रामीण क्षेत्र में 2,995 प्रतिमाएं शामिल हैं। केंट क्षेत्र में 612, गोरखनाथ में 521, कैंपियरगंज में 499, गीडा में 392 और कोतवाली क्षेत्र में 331 प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

तेज DJ पर होगी कार्रवाई

बैठक में पीस कमेटी के सदस्यों, रामलीला समितियों, पंडाल आयोजकों और डीजे संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विसर्जन जुलूस के दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करना अनिवार्य होगा। वाहनों पर अनावश्यक रूप से बड़े और भारी DJ सेटअप लगाने पर भी रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कृत्रिम तालाबों में होगा विसर्जन

प्रशासन की ओर से प्रतिमा विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब तैयार कराए जा रहे हैं। पूजा समितियों को निर्धारित विसर्जन रूट और समय का पालन करना होगा। डीएम और एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों तथा क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल

भीड़भाड़ और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रशासन ने पूजा समितियों और आयोजकों से त्योहार को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page