Connect with us

गोरखपुर

अवैध शराब बेचते एक व्यक्ति गिरफ्तार, 16 पाउच बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

डांडी-करवानिया मार्ग पर पीआरबी टीम ने की कार्रवाई, आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान डांडी से करवानिया जाने वाले मार्ग पर अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से ‘बंटी बबली’ देशी शराब के 16 पाउच बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीआरबी 112 के हेड कांस्टेबल अभय यादव और कांस्टेबल सुनील राम क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गोला-कौड़ीराम मार्ग पर डांडी से करवानिया जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में देशी शराब के पाउच रखकर राहगीरों को बेच रहा है।

सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पीआरबी 112 की टीम एक व्यक्ति को घेरकर खड़ी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी को एक प्लास्टिक की बोरी में शराब के पाउच लेकर बिक्री करते पकड़ा गया। पुलिस को देखकर उसने कथित तौर पर पाउच छिपाने का प्रयास किया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कैलेश पुत्र स्व. मुरारी निवासी सिधारी, थाना गोला बताया। तलाशी में बोरी से ‘बंटी बबली’ अंकित सीलबंद देशी शराब के 16 पाउच मिले। शराब बेचने के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

Advertisement

इसके बाद आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत गिरफ्तार कर गोला थाने लाया गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page