Connect with us

भदोही

सीतामढ़ी में सुबह से रुक-रुककर बारिश, उमस से परेशान लोगों को मिली राहत

Published

on

Loading...
Loading...

धान की फसल के लिए संजीवनी बनी बारिश, मौसम सुहाना होने से किसानों के चेहरे खिले

भदोही। सीतामढ़ी क्षेत्र में मंगलवार सुबह से रुक-रुककर हुई बारिश से पिछले कई दिनों से उमस और तेज गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया और वातावरण में ठंडक घुल गई।

पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान थे। गर्मी के चलते दिन में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। मंगलवार सुबह बारिश शुरू होने के बाद तापमान में राहत महसूस की गई। ग्रामीण इलाकों में भी रुक-रुककर हुई बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली।

बारिश को लेकर किसानों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई। किसानों ने इसे धान की फसल के लिए संजीवनी बताया। उनका कहना है कि इस समय धान में बालियां बनने का दौर चल रहा है और ऐसे में हुई बारिश फसल के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। किसानों को उम्मीद है कि बारिश से धान की पैदावार बेहतर होगी।

बारिश के बाद सीतामढ़ी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page