Connect with us

गाजीपुर

‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता और तार्किक क्षमता

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां, गाजीपुर। स्थित बीआरसी परिसर में मंगलवार को ‘विकसित भारत 2047’ थीम के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया।

चित्रों में उकेरा विकसित भारत

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से विकसित भारत की कल्पना को कागज पर उकेरा। महिमा कुमारी ने प्रथम, अंकिता तिवारी ने द्वितीय और अनुप्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रों में शिक्षा, तकनीक, पर्यावरण और देश के उज्ज्वल भविष्य की झलक देखने को मिली।

वाद-विवाद में रखे विचार

वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत के निर्माण, शिक्षा, तकनीकी विकास, नवाचार और देश के भविष्य से जुड़े विषयों पर विचार रखे। इसमें अनुप्रिया ने प्रथम, अंकिता तिवारी ने द्वितीय और सुकन्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतिभागियों ने तर्क और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखी।

विजेताओं को किया सम्मानित

मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं।

Advertisement

शिक्षक रहे मौजूद

कार्यक्रम में विनीत सिंह, पंकज जायसवाल, एआरपी सुरेश कुमार, प्रेमलता, महावीर शर्मा, मजहर, मुकेश, विकास राय, निशा, सीमा राम और शिवजी समेत कई शिक्षक मौजूद रहे। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page