Connect with us

भदोही

मंगल आरती कर सुख-समृद्धि की कामना, गणेश उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

Published

on

Loading...
Loading...

भजन-कीर्तन, रात्रि जागरण और भंडारे के साथ दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन

गोपीगंज। नगर में भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू हुए विघ्न विनाशक भगवान श्री गणेश के दस दिवसीय उत्सव में विभिन्न पूजन पंडालों में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। समितियों की ओर से भजन-कीर्तन, रात्रि जागरण और भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को धार्मिक आयोजन से जोड़ा गया। मंगल आरती कर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की कामना की गई।

श्री गणेश पूजनोत्सव के तहत सोमवार को न्यू गणेश उत्सव मंडल कोइरान मोहाल ज्ञानपुर की ओर से भजन संध्या और भंडारे का आयोजन किया गया। भोजपुरी गायक शिव कुमार दुबे ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिभाव में सराबोर कर दिया।

सायंकाल शुरू हुए भंडारे का शुभारंभ संतजनों ने भगवान को भोग लगाकर किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया और देर रात तक प्रसाद ग्रहण करने का क्रम चलता रहा। कार्यक्रम के दौरान पंडाल में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Advertisement

आयोजन में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, सभासद राजेश कुमार गुप्ता, सुनील जायसवाल उर्फ गुड्डू, सुरेंद्र गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, राजकुमार चौहान, संदेश मौर्य, चिंटू पाल, प्रदीप शर्मा, सीताराम जायसवाल, प्रेमचंद चौरसिया, संतोष चौरसिया और रामकुमार कनौजिया सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page