Connect with us

गोरखपुर

यूजीसी-नेट में डीडीयू के 12 विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Published

on

Loading...
Loading...

समाजशास्त्र विभाग के सभी सफल अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए योग्य

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के 12 विद्यार्थियों ने जून 2026 की यूजीसी-नेट परीक्षा में सफलता हासिल की है। परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों ने असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए योग्यता हासिल की है। इस उपलब्धि से विभाग में खुशी का माहौल है।

यूजीसी-नेट क्वालीफाई करने वालों में अल्पना चौहान, प्रिया कुमारी, ऋचा जायसवाल, सृष्टि राव, ललिता कुशवाहा, दानिश, अंशिका सिंह गौर, श्रेयस पाण्डेय, सुमन कुमारी, अंकिता यादव, ज्ञानचंद मिश्रा और धनंजय शामिल हैं।

विभागाध्यक्ष प्रो. सुभी धूसिया ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी के लिए विभाग में विशेष कक्षाएं संचालित की गई थीं। इन कक्षाओं में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, नए परीक्षा पैटर्न और प्रश्न हल करने की तकनीक पर तैयारी कराई गई।

वहीं विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के 26 विद्यार्थियों ने भी यूजीसी-नेट में सफलता हासिल की है। इनमें 16 ने असिस्टेंट प्रोफेसर और 10 ने पीएचडी की पात्रता प्राप्त की है। विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता मुर्मू ने उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page